बॉलीवुड दीवाज अक्सर अपने फैशन सेंस से लोगों को इम्प्रेस करती नजर आती हैं। खुद को अच्छे से कैरी करने के बावजूद भी कई बार एक्ट्रेसेस को Oops मोमेंट का शिकार होना पड़ता है। इस साल जहां कुछ एक्ट्रेस अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहीं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ एक्ट्रेसेस को Oops मोमेंट का शिकार होना पड़ा।
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही तक का नाम शामिल है। साल के अंत में जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जो इस साल Oops मोमेंट का शिकार हुईं।
नेहा कक्कर
रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ की जज नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा कक्कड़ शो के होस्ट आदित्य नारायण को डांस करने का चैलेंज देती हैं।
नेहा स्टेज पर पहुंचती हैं और ‘दिलबर’ गाने पर सिजलिंग अंदाज में डांस करने लगती हैं। वहीं आदित्य नारायण भी उनका बखूबी साथ देते नजर आते हैं।
.@VishalDadlani and @iAmNehaKakkar set the stage on fire! Watch #IndianIdol #DeshKiAwaaz, this weekend at 8 PM #IndianIdol11 @The_AnuMalik pic.twitter.com/3gWt6hLbiX
— sonytv (@SonyTV) November 8, 2019
इसी बीच आदित्य नेहा का हाथ पकड़ते हैं लेकिन उन्हें संभाल नहीं पाते जिसकी वजह से नेहा स्टेज पर ही नीचे गिर जाती हैं। जिसके बाद आदित्य उनसे माफी मांगने लगते हैं। नेहा का यह Oops मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि नेहा से पहले भी कई सितारे Oops मोमेंट का शिकार हो चुके हैं। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो इसका शिकार हो चुके हैं।
नोरा फतेही
नोरा फतेही हाल ही में Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं। नोरा और विक्की कौशल के ‘पछताओगे’ गाने के सुपरहिट होते ही इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई। इस दौरान नोरा और विक्की ने एक साथ ‘पछताओेगे’ गाने पर डांस किया।
View this post on Instagram
नोरा स्टेज पर विक्की का हाथ थामे डांस कर रही होती हैं। इस दौरान एक स्टेप में जब नोरा थोड़ा नीचे झुकती हैं तो अपनी ड्रेस को लेकर असहज हो जाती हैं और उसे ठीक करने लगती हैं। नोरा का ड्रेस ठीक करते हुए एक्शन कैमरे में कैद हो गया।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी कुछ दिन पहले परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गई थीं। इस बीच शिल्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में शिल्पा क्रूज पर हवा का मजा लेती हुई और पोज देती दिखाई दीं।
View this post on Instagram
इस दौरान शिल्पा की ड्रेस हवा में उड़ने लग जाती है। शिल्पा किसी तरह अपनी ड्रेस को तुरंत संभाल लेती हैं। इस तरह से शिल्पा Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच जाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है। हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया था। इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना ‘सकर’ गाती नजर आ रही थीं। गाना गाते समय प्रियंका उप्स मोमेंट की शिकार हो गई और उन्हें पता भी न चला। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही थीं।
View this post on Instagram
प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना था। जोनस ब्रदर का गाना गाते गाते प्रियंका की ड्रेस साइड से खिसक रही थी, लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका मस्ती कर रही थीं, उससे नहीं लगता कि उन्हें इसके बारे में पता भी चला।
मीरा राजपूत
‘लैक्मे फैशन वीक’ 2018 के दौरान शाहिद कपूर की पत्नी भी इसका शिकार हो चुकी हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने डिजाइनर अनीता डोंगरे के लिए रैंप वॉक किया था।
पत्नी मीरा के साथ रोमांटिक डांस करते वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद तस्वीरें वायरल हो गईं। दरअसल, डांस के दौरान मीरा का दुपट्टा उनके बालों में फंस गया। यह Oops मोमेंट सभी ने अपने कैमरे में कैद किया।
सोनम कपूर
सोनम कपूर भी Oops मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं। सोनम के साथ ऐसा एयरपोर्ट पर हुआ था। एयरपोर्ट पर सोनम ने जो ड्रेस पहनी थी उसमें उनका क्रॉप टॉप बेहद छोटा था। इस वजह से वो उठ गया। इस तरह से कैमरे में सोनम का उप्स मोमेंट कैद हो गया।