टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेगम का रोल करने वाली ऐक्ट्रेस मनीषा यादव का 1 अक्टूबर को नि’धन हो गया है। मनीषा यादव के निधन का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि मनीषा यादव का निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ है।
मनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा ने इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है। परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी मनीषा यादव की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘ये खबर दिल तोड़ने वाली है। आरआईपी मनीषा यादव।’
परिधि शर्मा ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘हमारे शो के ऑफ एयर हो जाने के बाद मैं उनसे लगातार संपर्क में नहीं थी। लेकिन हम लोगों का एक वॉट्सऐप ग्रुप है जिसका नाम मुगल और इस ग्रुप में वो सभी ऐक्ट्रेसेस हैं जो शो में बेगम थीं।
इस ग्रुप के जरिए हम लोग संपर्क में रहते हैं और अगर किसी को अपने से जुड़ी कुछ जरूरी बात शेयर करनी हो तो हम ग्रुप पर करते थे। कल मुझे इस ग्रुप के जरिए इस खबर के बारे में पता चला और मैं शॉक्ड रह गई।’
मनीषा यादव ने बीती जुलाई में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। मनीषा यादव ने लिखा था, ‘पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। तुम मेरे जीवन में कठिन समय के दौरान एक रोशनी की तरह रहे हो। मैं तुम्हारी मम्मा होने पर धन्य महसूस करती हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’ वहीं, मनीषा यादव ने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक और ट्वीट किया था।
आज तक से बातचीत के दौरान परिधि ने बताया कि शो के ऑफ एयर होने के बाद वो मनीषा के लगातार संपर्क में नहीं थीं। परिधि ने आगे कहा, ‘लेकिन एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और सभी अभिनेत्रियां जो शो में बेगम थीं, उस ग्रुप का हिस्सा हैं।
Happy 1st Birthday my precious baby!!!♥️🧿
My little rainbow boy💙you have been such a light in my life during a season of a hard year. I’m so blessed and thankful to be your mumma. I love you so much♥️♥️♥️ pic.twitter.com/GCxy5h4eWn— Manisha Yadav (@manishayadav164) June 30, 2021
इसलिए हम संपर्क में रहते हैं और अगर किसी के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण शेयर करना है, तो हम ग्रुप पर करते हैं। मुझे इस बारे में कल ग्रुप में पता चला और मैं शॉक्ड हो गई।’