केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां वह एक लोकगीत पर स्थानीय लोगों के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
इस डांस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हमारे कानून मंत्री अच्छे डांसर भी हैं। उन्होंने किरण रिजिजू के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति देखकर अच्छा लगा।
इस डांस वीडियो को खुद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया था। जहां उन्होंने बताया था कि कालजंग गांव में विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय के काम काज की समीक्षा के दौरान उनकी मुलाकात सजोलंग लोगों से हुई।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में लोकगीत और लोकनृत्य किया, लोगों के साथ किरण रिजिजू भी ढोल की थाप पर थिरकते हुए नजर आए। रिजिजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार वहां का गीत और लोकनृत्य है।
वायरल हो रहे वीडियो में 30 से 40 लोग दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स ढोल और मंझीरा बजा रहा था, किरण रिजिजू लोगों के बीच खड़े होकर उनका प्रोत्साहन कर रहे थे।
इसी दौरान एक शख्स लोकनृत्य करने लगता है, धीरे-धीरे दूसरा शख्स भी थिरकने लगता है, इसको देखने के बाद किरण रिजिजू खुद को रोक नहीं पाए और दोनों हाथों फैलाकर लोकनृत्य की मुद्राएं करने लगे।
Our Law Minister @KirenRijiju is also a decent dancer!
Good to see the vibrant and glorious culture of Arunachal Pradesh… https://t.co/NmW0i4XUdD
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2021
बताते चलें कि किरण रिजिजू सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं, अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद कभी फिटनेस तो कभी सिंगिंग से जुड़े अपने वीडियो साझा करते रहते हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां वह अधिकारियों की ट्रेनिंग प्रोग्राम में किशोर कुमार का गाना गाते हुए दिखाई दे रहे थे।