देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज अब जल्द ही देश की सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है। मुकेश अंबानी की रिलायंस का ताज छिन सकता है। वास्तव में टीसीएस और रिलायंस के मार्केट कैप में करीब 32 हजार करोड़ रह गया है।
अब दोनों कंपनियों का मार्केट 14 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज टीसीएस के शेयरों में कितनी तेजी देखने को मिली और किस लेवल पर पहुंच गए हैं।
52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचे टीसीएस के शेयर
आज टाटा ग्रुप की सबसे कड़ी कंपनी टीसीएस के शेयरों में तेजी देखने को मिली और बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर 2.30 फीसदी की तेजी के साथ 3786.55 रुपए पर बंद हुआ।
जबकि कारोबारी स्तर के दौरान कंपनी के शेयर 3802.95 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए। जबकि आज कंपनी के शेयर 3703 रुपए पर खुले थे। जबकि एक दिन पहले कंपनी का शेयर 3701.40 रुपए पर बंद हुए थे।
रिलायंस के शेयर रहे सपाट
वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सपाट स्तर पर बंद हुए हैं। आज कंपनी के शेयर 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 2259.30 रुपए पर बंद हुए। जबकि आज कारोबारी दिन में कंपनी का शेयर 2283 रुपए पर था। वहीं कल यानी सोमवार को कंपनी का शेयर 2270 रुपए पर बंद हुआ था।
खतरे में रिलायंस की बादशाहत
वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार पर बादशाहत खतरे में दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार रिलायंस का मार्केट कैप 14.32 लाख करोड़ रुपए है। दूसरी तरफ टीसीएस का मार्केट कैप भी 14 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है।
दोनों कंपनी के मार्केट कैप में 32 हजार करोड़ रुपए का अंतर रह गया है। अगर कल भी टीसीएस के शेयरों में तेजी देखने को मिलती है तो टीसीएस मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है।