उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने उनसे रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम पर सवाल पूछा तो वह भड़क गए और चलो हटो कहते हुए वहां से निकल गए।
वीडियो को शेयर करते हुए कई ट्विटर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। यूपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है।
महंगाई के सवाल से भागिए मत @kpmaurya1 जी।
जनता की दीपावली में भाजपा ने खलल डाल दिया है। जवाब तो देना होगा।
जनता को बताईये कि डायन महंगाई से भाजपा को इतना प्रेम क्यों हो गया है? pic.twitter.com/6i7RP9FXSx
— UP Congress (@INCUttarPradesh) November 1, 2021
उस पर लिखा है, महंगाई के सवाल से भागिये मत केशव प्रसाद मौर्य जी। जनता की दीपावली में भाजपा ने खलल डाल दिया है जवाब तो देना होगा। जनता को बताइए कि डायन महंगाई से भाजपा को इतना प्रेम क्यों हो गया है?
समाजवादी पार्टी नेता आशीष यादव ने लिखा, नफरत फैलाने के लिए बहुत बोलते हैं लेकिन महंगाई के सवाल पर भगा देते हैं। जनहित के मुद्दों पर भाजपा ‘भागता परिवार’ है।
काहे मौर्य जी की फिरकी ले रहे हो, देखते नहीं, बेचारे के चहरे पर कितनी मायूसी है।
कह तो दिया,उनका नेता #कमल है,#योगी जी नहीं।😃 pic.twitter.com/5UKrmH1IIT
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) November 1, 2021
रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा, काहे मौर्य जी की फिरकी ले रहे हो? देखते नहीं उनके चेहरे पर कितनी मायूसी है। कह तो दिया, उनका कमल है..योगी जी नहीं।
कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने लिखा, महंगाई से इनको भी डर लगता है। सौरभ शुक्ला (@Saurabh_Unmute) ने लिखा, जिन्ना पर बोलने के लिए भाजपा के लोग फोन करके पत्रकारों को बुला रहे हैं। लेकिन एलपीजी के दाम पर सवाल पूछा गया तो कह रहे हैं कि हटिये यहां से.. असल मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि इस महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों में 266 रुपए का उछाल आया है। हालांकि राहत की बात यह है कि केवल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ी है, घरेलू सिलेंडर के दाम अभी नहीं बढ़े हैं। सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 2000 रुपए के पार पहुंच गया है।